तरनतारन: जेल में हुए गैंगवार में दो की मौत हो गई। घटना पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब जेल की है। दो गैंग के बदमाशों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की हत्या कर दी गई। दोनों गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी हैं। बठिंडा निवासी तीसरा गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे अमृतसर के अस्पताल पहुंचाया गया है। राई निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान को सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में अरेस्ट किया गया था। पुलिस ने मनदीप तूफान को गैंगस्टर मणि रइया के साथ पकड़ा था। तूफान को तरनतारन के थाना वैरोवाल के एक गांव से दबोचा गया था। गैंगस्टर मनदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर था। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में इसका नाम सामने आया था। डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि बठिडा निवासी केशव और बादलादा निवासी मनमोहन सिंह मोहना को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान गैंगस्टर मनमोहन की भी मौत हो गई।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now