New Delhi : किताब पर बवाल के बाद पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने पहली बार मंगलवर चुप्पी तोडी. नरवणे ने प्रकाशक पेंगुइन के हवाले से अपनी किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ का स्टेटस बताया है, जिसमें कहा गया है कि कि किताब की अभी कोई भी कॉपी नहीं छपी है. नरवणे ने पेंगुइन का पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि किताब की मौजूदा स्थिति यही है. दरअसल, किताब पर पेंगुइन इंडिया ने बयान जारी किया था. पेंगुइन ने कहा कि प्री ऑर्डर का मतलब प्रकाशित होना नहीं है. औपचारिक रिलीज पर ही किताब प्रकाशित मानी जाती है.
पेंगुइन इंडिया ने बयान जारी कर कहा, नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर हालिया चर्चा और मीडिया रिपोर्टों के मद्देनजर पेंगुइन इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब के प्रकाशन अधिकार हमारे पास हैं. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि किताब का प्रकाशन अभी तक नहीं हुआ है. पेंगुइन इंडिया द्वारा किताब की कोई भी कॉपी (प्रिंट या डिजिटल) किसी भी माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है.
पेंगुइन इंडिया ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पेंगुइन इंडिया ने आगे कहा कि किताब की कोई भी कॉपी, चाहे वह प्रिंट, डिजिटल, पीडीएफ या किसी अन्य फॉर्मेट में, ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही हो, यह पीआरएचआई के कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए. पेंगुइन की किसी भी किताब को उसकी अनुमति के बिना किसी भी रूप में (जैसे फोटोकॉपी, PDF या डिजिटल फाइल) ऑनलाइन या ऑफलाइन शेयर करना कानूनी अपराध है. अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो पेंगुइन उस व्यक्ति या प्लेटफॉर्म के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा.
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now


