गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राहक सेवा केंद्र दूधीटांड से दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने रिवाल्वर की नोक पर 1 लाख 95 हजार रुपये लूट लिये। घटना शुक्रवार की है। बताया जाता है कि बंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित टोल प्लाजा के समीप ग्राहक सेवा केंद्र में सुबह करीब 11 बजे एक बाइक से दो अपराधी पहुंचे। जैसे ही ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जय नारायण यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र खोला। तभी दोनों अपराधी ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर अंदर से शटर गिरा दिया और संचालक के साथ मारपीट करने लगे। वहीं एक अपराधी ने रिवाल्वर की बट से मारकर जय नारायण को घायल कर दिया और रिवाल्वर कनपटी में सटाकर बैंक में रखे रुपए देने की बात कही। इसके बाद संचालक ने बैंक में रखे रूपये सहित बैग दे दिया। अपराधी रूपये लेकर बेंगाबाद की ओर काले रंग की अपाची बाइक से फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में संचालक जय नारायण यादव ने बताया कि बाइक से दो अपराधी गमछे से अपना मुंह बांध कर आये थे और मारपीट कर रिवालर की नोक पर रूपये सहित उनका मोबाइल भी अपने साथ ले गये।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


