रोटरी क्लब रामगढ़ ने स्कूल में आयोजित किया कार्यक्रम
रामगढ़। शहर में रोटरी क्लब की ओर से चलाया जा रहा ग्रीन रामगढ़ क्लीन रामगढ़ अभियान के तहत शनिवार को अल फातिमा गर्ल्स स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल की छात्राओं को ग्रीन रामगढ़ क्लीन रामगढ़ अभियान से अवगत कराया गया। छात्राओं को यह बताया गया कि वह अपने घर में एक वृक्ष जरूर लगाएं। इससे हमारे आसपास के पर्यावरण में बदलाव आएगा। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग अपने दैनिक जीवन में ना करके अपने आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करें। क्योंकि हम सभी जानते हैं की प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कितना हानिकारक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन व रोग मुक्त जीवन के लिए सभी लोगों को प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही साथ आज रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच छाता का वितरण भी किया गया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now