रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान का स्वागत किया है जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि 15 दिनों के बाद सरकार बड़े पैमाने पर नियुक्तियां निकाली जाएंगी। 2021 नियुक्तियों का वर्ष होगा। बेरोजगार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा। डॉक्टर तौसीफ ने कहा कि गठबंधन ने झारखंड की जनता से जो वादे किए हैं, उस कड़ी में सरकार पहले ही कदम बढ़ा चुकी है। यह सच है कि कोरोना काल में राज्य की जनता को वैश्विक महामारी बचाने के लिए सरकार ने पूरा प्रयास किया और कामयाबी भी मिली। अब कोरोना महामारी से निजात मिलता दिख रहा है। इसलिए सरकार अब अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए दिन रात जुटी हुई है। सरकार की कोशिश है कि आदिवासी गरीब, मजदूरों के लिए किए गए वादों को पूरा करे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 2021 में युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों के लिए हर क्षेत्र में सुनहरा अवसर देखने को मिलेगा और इस दिशा में गठबंधन सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ लफ्जों में कहा है कि झारखंड के किसी भी इलाके में कल-कारखाने लगेंगे तो उसमें 75% स्थानीय लोगों को तृतीय व चतुर्थ वर्ग में नौकरी दी जाएगी। इसके लिए झारखंड सरकार कानून बना रही है। इससे सरकार की मंशा साफ है कि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवक- युवतियों को अपने राज्य में ही नौकरी मिले। पलायन का दंश नहीं झेलना पड़े।
तौसीफ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने झारखंड के बेरोजगार नौजवानों की अनदेखी करते हुए राज्य की खनिज संपदा को लूटकर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के खजाने को भरने का काम किया। झारखंड एवं झारखंडियों को कमजोर किया। भाजपा की सरकार इसी मिशन के साथ काम कर रही थी। झारखंड के नौजवानों के भविष्य के बारे में अगर सोचा होता तो झारखंड अलग होने के बाद से अब तक लाखों झारखंडी युवाओं को योग्यता के मुताबिक रोजगार मिल गया होता। उन्हें नौकरी के लिए दर-दर की ठोकर नहीं खानी पड़ती। लेकिन भाजपा कि सरकार ने ऐसा नहीं किया।
डॉ तौसीफ ने कहा कि गठबंधन कि सरकार ने यह संकल्प लिया है कि झारखंड के युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे। किसानों का कर्ज माफी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसानों को हमेशा हर संभव मदद सरकार द्वारा पहुंचाई जाएगी। हेमंत सोरेन की गठबंधन की सरकार झारखंडियों के मान सम्मान का हमेशा ख्याल रखेगी, उनके अधिकार का ख्याल रखेगी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now