चाईबासा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार के जीवन स्तर में बदलाव लाया जाए। देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के सभी बिंदुओं को विशेष तौर पर माइक्रो योजना के तहत समन्वय करते हुए अनुश्रवण किया जाना है। कई बिंदुओं पर जिले ने अच्छा मानक प्राप्त किए हैं एवं कुछ पर सुधार बाकी है, जिसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। पूरे देश में 115 जिले में सीधे ऑनलाइन के माध्यम से नीति आयोग के द्वारा तय मानक पर निरीक्षण किया जाता है। अर्जुन मुंडा गुरूवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय की बैठक में बोल रहे थे।
बैठक में 43 बिंदुओं पर चर्चा की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला देश के आकांक्षी जिला की सूची में शामिल है। जिले के आधारभूत संरचना के साथ-साथ मूलभूत संरचना को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बैठक में विभिन्न योजनाओं का अनुश्रवण किया गया है जिस पर आगामी तिथि पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी,बहुत सारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर भी निरीक्षण किया जाएगा। त्रिस्तरीय व्यवस्था में तय जिम्मेदारी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में आधारभूत संरचना,संसाधन,रोजगार सृजन की दृष्टि से जो कार्यक्रम होने हैं उन्हें कैसे गति दिया जाए इन बातों को प्रमुखता दिया गया है। यहां पर विभाग के द्वारा 14 एकलव्य विद्यालय की स्वीकृति सैद्धांतिक रूप से दे दी गई है। इस विद्यालय की स्थापना केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर की जाएगी। जल्द ही ऐसे 462 योजनाओं का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर की जायेगी। इसके साथ ही नए स्थापित विद्यालयों के लिए 15 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने का निर्देश दिया गया है, जिससे स्कूलों में खेल मैदान उपलब्ध हो और इन स्कूलों में चार ऐसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाए जो ओलंपिक में शामिल हो। इसके साथ ही ऑनलाइन व्यवस्था से छात्रवृत्ति की राशि ससमय देने की कार्य किया गया है। हमारे विभाग का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार उन्मुख,स्वरोजगार प्रेरक है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now