रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए झारखंड विधानसभा द्वारा पारित ‘झारखंड विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026’ को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह भी पढ़े : मंत्री ने 76 मेडिकल ऑफिसरों को सौंपा नियुक्ति पत्र, खून की कमी के लिए जारी हाेगा टोल फ्री नंबर
इस मंजूरी के साथ ही राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट के अनुरूप खर्च करने का अधिकार मिल गया है। विधेयक के तहत कुल 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का प्रावधान किया गया है।
यह विनियोग विधेयक राज्य के विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए धन आवंटन सुनिश्चित करता है, जिससे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी।



