रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची शहर ने देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर इतिहास रच दिया। धुर्वा से मोराबादी तक निकली भव्य रैली ने पूरे शहर के वातावरण को तिरंगे के रंग में रंग दिया। सैकड़ों मोटरसाइकिलों और कारों के विशाल काफ़िले ने जब शहर की सड़कों से होकर गुज़रते हुए तिरंगे और देशभक्ति के नारों से गूंज भर दी, तो हर गली, हर चौराहे पर आज़ादी का जोश और गर्व महसूस किया गया। यह नज़ारा पूरे रांची के लिए अविस्मरणीय रहा।
यह भी पढ़े : हिन्दू जागरण मंच के कार्यक्रम में भारत को पुन: अखंड बनाने का संकल्प
रैली का नेतृत्व मुख्य आयोजक सागर यादव कारगिल, विकास रंजन, हिमांशु यादव, आर्यन मेहता और सोनू यादव थे। आयोजन में विशेष योगदान देने वालों में उमाकांत भारती, भीम यादव, सम्मी कुमार, अभिषेक कुमार, आलोक प्रधान, कुंदन यादव, सौरव कुमत, चंदन पटेल, मदन साहू, राजेश कुमार तिवारी, सनी साहू, दीपक सिंह, शुभम् सिंह, मनीष यादव, यश कुमार, आयुष सिंह, प्रिंस सिंह, करण सिंह, अश्विन कुमार, आयुष कुमार सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है।
अभिभावक के रूप में शुचिता रानी राय, उमेश यादव, कनहैया सिंह, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार और प्रभात कुमार राजन का मार्गदर्शन और समर्थन इस आयोजन की सफलता में अहम रहा।
इस मौके पर सागर यादव कारगिल ने कहा कि यह रैली सिर्फ़ एक जुलूस नहीं, बल्कि यह रांची की देशभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान की जीवंत तस्वीर है। हम चाहते हैं कि यह जोश और गर्व हर वर्ष इसी तरह बना रहे।
यह आयोजन न सिर्फ़ युवाओं में जोश भरने वाला रहा, बल्कि पूरे शहर को यह एहसास दिलाया कि आज़ादी का जश्न केवल एक दिन का नहीं, बल्कि हर दिन दिल में जीने की भावना है।