कटकमसांडी (हजारीबाग)। तेज हवा के झोंको के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जहां खेतों में हरियाली छा गई। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशहाली आ गई। जबकि दूसरी ओर इस झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। कच्चे खपरैल मकानों में रहने वालों के लिए यह बारिश एक आफत से कम नहीं रहा। झमाझम बारिश से नाली का पानी सड़क पर और सड़क का पानी मुहल्ले के गलियों में भर जाने से लोगों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। तालाब लबालब हुआ तो नदियां उफनाई दिखी। किसानों के मुताबिक यह बारिश धान के लिए बेहद लाभदायक है। अब 15 दिनों तक हल्की बारिश भी हुई, तो धान का पैदावार बेहतर होगा।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





