चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सीएम आवास में फेरे लिए। शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं और मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। भगवंत ने शादी में सिल्क का गोल्डन कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। पगड़ी पीली कलर की थी। इस पर मोती और कलगी थी।वहीं, गुरप्रीत ने रेड कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा-चोली पहना।शादी की सभी रस्में सीएम आवास में हुईं। इसमें बेहद करीबी लोग शामिल हुए।
रिबन कटाई में दिखा मान का मजाकिया अंदाज
आनंदकारज के लिए जाते समय मान का मजाकिया अंदाज भी दिखा। असल में जब दुल्हन की बहनों ने उनका रास्ता रोका तो मान ने उन्हें अंगूठियां दीं। इसके बाद मान ने रिबन काटने के लिए कैंची मांगी तो उनकी सालियों ने कहा कि वह नहीं लाए। इस पर मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अपना इक्विपमेंट लेकर नहीं आए। हालांकि इसके बाद उन्हें कैंची दी गई और रिबन काटकर वह आनंदकारज के लिए आगे बढ़े।
2019 से मान परिवार से जान-पहचान
डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के सीएम पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now