Facebook Twitter Instagram
    03:30 | Saturday, 3 June 2023
    • About Us
    • Contact Us
    • ePaper
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    Facebook Twitter Instagram
    ST DigitalST Digital
    • होम
    • झारखण्ड
      • रांची
    • राज्य
      • उत्तर प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • बिजनेस
      • उपलब्धि
      • लोक उपक्रम
    • धर्म
    • विचार
    • विविध
      • सेहत
      • शिक्षा
      • मनोरंजन
      • चुनाव
      • टेक्नोलॉजी
      • अजब-गजब
      • वायरल
      • शख्सियत
    ST DigitalST Digital
    Home » भाकपा माओवादी संगठन का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
    Headlines

    भाकपा माओवादी संगठन का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

    In KhabarBy In KhabarApril 17, 2022Updated:April 17, 20221 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email

    लोहरदगा। जिले की पेशरार थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बीएन सिंह ने हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत कर बताया कि वह पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने वाले माओवादी जोनल कमांडर नकुल यादव का दस्ता सदस्य था। किस्को थाना क्षेत्र के पुतरार (वर्तमान में पेशरार थाना क्षेत्र) गांव में वर्ष 2014 के जुलाई महीना में बंधन उरांव को गोली मारकर हत्या के मामले में देवदीप खेरवार फरार चल रहा था।

    कथारा बिजली उत्पादन प्लांट में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

    हत्या के मामले में नकुल यादव भी नामजद आरोपित था। इस मामले में सात वर्ष से फरार चल रहे नक्सली देवदीप खेरवार के घर का न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई। इसकी बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से देवदीप खेरवार के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया। इस पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए एसपी ने टीम गठित कर हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसपर कार्रवाई करते हुए लोहरदगा जिले की पेशरार थाना पुलिस ने पुतरार गांव निवासी स्वर्गीय सकलू खेरवार के हार्डकोर नक्सली पुत्र देवदीप खेरवार को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार कर रविवार को मंडल कारा लोहरदगा भेज दिया।
    एसडीपीओ ने बताया कि किस्को थाना में हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 302, 201 और 17 सीएलए एक्ट के तहत कांड संख्या 50/14 में नामजद प्राथमिकी दर्ज है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
    Previous Articleई-स्कूटी से झारखंड के दुर्गम इलाकों में पहुंच रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
    Next Article मिशन शक्ति फेज 4.0 : महिलाओं के जीवन में लाएगा नया उजाला

    Related Posts

    हिंदू संस्कृति से ही संभव है विश्व का कल्याण : रामनवमी प्रसाद

    June 2, 2023

    नेपाल के PM प्रचंड ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

    June 2, 2023

    विभाग लक्ष्य के अनुरूप तेजी से करे पौधरोपण : मुख्यमंत्री

    June 2, 2023

    क्या केजरीवाल को मिल गया जेएमएम का साथ !

    June 2, 2023

    पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 2, 2023

    शादी समारोह में आयी नाबालिग लड़की के साथ सामूहि दुष्कर्म

    June 2, 2023

    1 Comment

    1. Pingback: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के महानिदेशक ने किया दारू प्रखंड का दौरा - ST DIGITAL

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2023 Swadesh Today. Designed by Microvalley Infotech Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version