हजारीबाग। वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में देश और राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है और उनके इस प्रयास के साथ हर पल कदम मिला रहे हैं हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल।
उनका कहना है कि इस महामारी को हमे मिल कर खत्म करना है। हम सब को न सिर्फ अपना और अपने परिजनों का बल्कि आस पास और जरूरत मंद लोगों का भी ख्याल रखना है। उन्होंने बताया कि हज़ारीबाग विधानसभा क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों के लिए 100 ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी आपातकाल स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अंत्योदय के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आज 25 ऑक्सीमीटर सहित 100 “कोविड मेडिसिन किट” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हज़ारीबाग को दी गयी है। संघ के कार्यकर्ता क्षेत्र में निरंतर अभूतपूर्व योगदान दे रहे है। उनके माध्यम से अनेकों परिवारों को मदद मिलेगी ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now