रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचकर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने पद्मश्री कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़े : डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों का बलिदान अबभी अधूरा है : मंत्री
डॉ. अंसारी ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि सोडियम और पोटैशियम के असंतुलन के कारण उन्हें चक्कर आया था, साथ ही कुछ अन्य समस्याएं हुई थी। लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और सुधार हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कड़िया मुंडा हमारे समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी कर रही है। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।