![](https://ik.imagekit.io/stdigital/wp-content/uploads/2024/06/21-26.06.2024_LEADERBOARD-1-1-scaled.jpg)
Ranchi। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टाम्प बताने वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया। उन्होंने सोरेन परिवार को जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला परिवार कहा।
विष्णु देव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि
जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाले सोरेन और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। यही कारण है कि अब वे समाज के प्रति ही अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतारू हो गये हैं। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड भी अभी तक जनता भूली नहीं है। हेमंत सोरेन को यह समझ लेना चाहिए कि महज जमानत मिल जाना अपराध मुक्ति का सर्टिफिकेट नहीं होता है। अंतिम फैसला अभी बाकी है।
![](https://ik.imagekit.io/stdigital/wp-content/uploads/2024/06/21-26.06.2024_MEDIUM-1-1.jpg)
इसे भी पढ़ें : प्रेमी से बात करते हुए युवती ने चौथे तले से लगाई छलांग, मौत
देशभर में जिस तरह से भाजपा, सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, ऐसा इससे पहले कभी नहीं था। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों के बारे में अनर्गल प्रलाप निंदनीय है। यह देशभर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है। जीवनभर अपने कृत्यों से सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है।
विष्णु देव ने कहा कि दरअसल आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण ऐसी बयानबाजी हो रही है। समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नहीं करेगी, इसका माकूल जवाब देगी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING निर्माणाधीन 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा
उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में समर्थकों के बीच कहा था कि वे जनता के आशीर्वाद से सबसे पहले देश में आदिवासी मुख्यमंत्री बने। आपकी ताकत की बदौलत मोदी सरकार को झुकना पड़ा है। पड़ोसी राज्यों में उनको आदिवासी सीएम बनाना पड़ रहा है लेकिन वो रबर स्टैंप हैं।