Ranchi: हमारे गौरवशाली सनातन संस्कृति परंपरा और ऐतिहासिक महत्व को जीवंत रखने के उद्देश्य से आरटीसी बी.एड. महाविद्यालय में 19 मार्च 2026 को हिंदू नव वर्ष ( विक्रम संवत2083) का पावन उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार एवं झारखंड के सद्भावना प्रमुख राकेश लाल उपस्थित थे l
यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर जमीदोंज, मुआवजा विवाद में एनटीपीसी ने की कार्रवाई
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ l मुख्य अतिथि राकेश लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह पावन दिन न केवल नए वर्ष ( विक्रम संवत2083) की शुरुआत है बल्कि यह वह दिव्य क्षण है, जब सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना का शुभारंभ किया था l ऋतु परिवर्तन का समय है, जब प्रकृति भी नए रूप में जागृत होती है। यह दिवस हमें राष्ट्र आराधना, एकता ,संस्कार और आत्मबल के जागरण की प्रेरणा देता है l
यह समय हमें स्मरण करता है कि जीवन का प्रत्येक नया क्षण एक नवीन अवसर है। स्वयं को बेहतर बनाने का, समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का और धर्म तथा संस्कृति के संरक्षण के लिए कृष संकल्प होने का l उन्होंने काल गणना, वैदिक गणित ,ग्रह नक्षत्र का हमारे जीवन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों का भी उल्लेख किया l कार्यक्रम की समाप्ति पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर रिचा पदमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी अपने जीवन में सकारात्मक संकल्पों का संचार करें l आत्मबल को विकसित करें ,अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति श्रद्धा को और अधिक दृढ़ बनाएं तथा धर्म ,नैतिकता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सजग और समर्पित बनें।


