Araria : जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव के तहत शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में छुट्टी दे दी गई है।
इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कार्यालय आदेश जारी कर छात्राओं के आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी सरकारी विद्यालयों, प्री स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्रों,निजी विद्यालयों और कोचिंग शिक्षण संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया है।





