RANCHI : राज्य के आठ जिलों में कहीं-कहीं 15 नवंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है।
विभाग की ओर से राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की गई है उनमें झारखंड के पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार, और चतरा के अलावा इससे सटे मध्यवर्ती जिले रांची, गुमला, लातेहार और सिमडेगा शामिल है।
वहीं इन दिनों राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड कड़ाके की चपेट में है। ठंड की वजह से शाम होते ही सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखाई दे रही हैं। भारी ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान खूंटी में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं गुरुवार को रांची और आसपास के इलाके में दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह में भारी कनकनी महसूस हुई।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



