कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में 30 वर्षों से संचालित मानव विकास संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है। संस्था द्वारा जिले के इचाक, दारू, टाटीझरिया व बरकट्ठा प्रखंड के विभिन्न गांव में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अलावा किसानों को लगातार कृषि उपज में वृद्धि से सम्बन्धित प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए युवक युवतियों को प्रशिक्षण दिलाने, दिव्यांगों को पुनर्वासित करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मानव विकास संस्था के सचिव बीरबल प्रसाद ने बताया कि सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कार्य करने के बावजूद कुछ शरारती तत्वों द्वारा संस्था मानव विकास तथा मेरा छवि को धूमिल करने की कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। शरारती तत्वों द्वारा धर्मांतरण का आरोप लगाकर संस्था को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कहां कि संस्था का धर्म परिवर्तन जैसे मामलों से कोई कुछ लेना देना नहीं है और न ही मैं ऐसे लोगों के संपर्क में हूं। ना रहूंगा बल्कि सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले लोगों के प्रति सजग रहकर ग्रामीणों में नई चेतना का विकास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को शिक्षित करना, उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाना साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जैसे कई कार्यक्रम संस्था के द्वारा चलाया जा रहा है। कोरोना काल में संस्था के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों में तकरीबन एक हजार परिवारों के बीच राशन का वितरण किया है, जिसकी मॉनिटरिंग सचिव द्वारा स्वयं किया गया। उन्होंने बताया कि इचाक ब्लॉक से सटे कैंपियन बेसिक एकेडमी 2006 से संचालित है, जो सीबीएससी से प्लस टू तक सम्बन्धित है। जहां हजारों विद्यार्थी शिक्षा की ओर अग्रसर होकर देश और राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। ऐसे में संस्था व सचिव को बदनाम करना एक सोची समझी साजिश प्रतीत होता है, जिसकी जांच पड़ताल की जा सकती है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now