IPRD_350x250 (II)

पति ने की पत्नी की हत्या, रात भर शव के साथ घर में सोया रहा

0 388
IPRD_728x90 (II)

पश्चिमी सिंहभूम। चक्रधरपुर थाना के केरा पंचायत के कुदूरसाई गांव में नशे की हालत में मंगलवार रात निर्मल केराई नामक व्यक्ति ने पत्नी फुलमनी की हत्या कर दी। घटना के बाद रात भर शव के साथ घर में सोया रहा। गुरुवार को मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्मल केराई को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने पुलिस ने बताया कि पत्नी काफी नशे में थी। जब मना किया तो लड़ाई करने लगी। इस कारण से दोनों के बीच मारपीट हुई। झगड़े के दौरान उसने पत्नी को मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद निर्मल केराई बुधवार रात में घर में सोया था।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर पर दैनिक मजदूरी कर अपना घर चलाता था। घटना के बाद बुधवार को दिनभर काम पर गया था। रात में जब घर पहुंचा तो इसकी जानकारी अपने बड़े भाई कुंवर सिंह केराई को दी। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद गुरुवार को घटना स्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

IPRD_728x90 (I)