खूँटी (स्वदेश टुडे)। जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत खेसारीबेड़ा में माले का अनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। माले के माले के राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट की अगुवाई में सदस्यों ने कृषि कानून का विरोध में पुतला फूँका । साथ ही, कृषि कानून का विरोध करते हुए कानून को रद्द करने का मांग किया। साथ ही, इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य गौतम सिंह मुंडा व जिला कमेटी सदस्य भीष्मा महतो की अगुवाई में केंद्र सरकार होश में आओ, मानवाधिकारों का हनन बंद करो, कृषि कानून वापस करो का नारा लगाते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। साथ ही साथ अड़की पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लोगों को आना वाइट तक मारपीट करने की बात भी कही।
इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य गौतम सिंह मुंडा जिला कमेटी सदस्य भीष्मा महतो, प्रखंड सचिव गुरुआ मुंडा, मंगल मुंडा, मानी मुंडा राम सिंह मुंडा दोनों मुंडा सोना मनी देवी मंगला देवी लीलावती देवी सोमवारी देवी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





