कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड के बरगड्डा अवस्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नवम् व दशम् के बहनों ने भैया के कलाईयों में राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर भैया ने बहनों के सुरक्षा करने की कसमें खाई। बहनों ने भैयाओं को मिठाईयां खिलाई। बदले में मेरा ने बहनों को आशीर्वचन दिया। मौके पर प्राचार्य उमाशंकर पांडेय ने बच्चों को रक्षाबंधन त्योहार के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





