बड़कागांव। केपीएल टूर्नामेंट के तीसरे मैच बीएमसी मैदान बादम में खेला गया। कुन्दन ओझा के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत शाद स्टार ने एलेवन स्टार को 3 विकेट से हराया।
एलेवन स्टार बादम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सुनील राणा के 29 गेंदों पर 41 रनो के मदद से निर्धारित 12 ओवर में एलेवन स्टार बादम ने 93 रन बनाए। सुनील राणा ने अपनी पारी में 3 छक्के एवं 4 चौके लगाए। शाद स्टार के तरफ से शमीम अख्तर ने बॉलिंग करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाया। जवाब में शाद स्टार ने 10.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया। शाद स्टार की ओर से कुन्दन ओझा ने 1 छक्का एवं 9 चौके की मदद से 25 गेंदों में 47 रनो का विस्फोटक पारी खेला। एलेवन स्टार के तरफ से आर्यन कुमार ने 2 ओवर में 8 रन दे कर 3 विकेट हासिल किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



