रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड, उत्तर-पूर्व, क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता) के महानिरीक्षक (आईजी) इकबाल सिंह चौहान एवं कमांडेंट दीपक सिंह ने मुलाकात की। भेंटवार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने आईजी इकबाल सिंह चौहान से झारखंड में भारतीय तटरक्षक बल के कार्यों से संबंधित जानकारी ली तथा इस सेवा में झारखंड के कितने लोग शामिल हैं यह भी जाना। मुख्यमंत्री के समक्ष आईजी इकबाल सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में कोस्ट गार्ड सेवा में झारखंड के लोगों की संख्या कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल झारखंड में भी अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार करे तथा कोस्ट गार्ड सेवा में हमारे राज्य के लोगों को भी मौका मिले, इस निमित्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल एवं सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





