रांची : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में गुरूवार को झारखंड आईएसीसी की ओर से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ वीके जगनाणी के नेतृत्व में मार्निंग वॉक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मकसद आम लोगों को अपने हृदय के प्रति सजग रहने के लिए अलख प्रज्वलित करना था। इस दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर भी मापा गया। डॉ जगनाणी ने बताया कि ब्लड प्रेशर का शरीर के विभिन्न अंगों से सीधा सम्बन्ध है। अनियन्त्रित ब्लड प्रेशर से मष्तिष्क, नेत्र, हृदय और वृक्क पर विपरीत प्रभाव होता है। ऐसे तो हाई ब्लड प्रेशर का कुप्रभाव शरीर के प्रत्येक अंग पर होता है। अनियन्त्रित ब्लड प्रेशर के कारण पक्षाघात, हृदयाघात, नेफरोपैथी और रेटिनोपैथी हो सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर पर नियन्त्रण अति आवश्यक है। रक्तचाप नियन्त्रण के लिए स्वस्थ्य जीवनशैली, पौष्टिक आहार, पर्याप्त जल और नियमित व्यायाम जरूरी है। प्रतिदिन आधा किलो फल और हरी साग का सेवन रक्तचाप नियन्त्रण में लाभकारी है। मोटे अनाज के सेवन से हृदय रोग की सम्भावना घटने लगती है। फास्ट फूड, जंक फूड, पैक्ड फूड, टिण्ड फूड, तला हुआ भोजन, शराब, धूम्रपान और तम्बाकू के सेवन से बचना चाहिए। ये सभी रक्तचाप तथा हृदय से सम्बन्धित रोगों को बढ़ाते हैं। रोज एक घंटा व्यायाम जैसे तैराकी, आसन और सायकिल चलाना रक्तचाप नियंत्रण में सहायक हैं ।कार्यक्रम के संचालन में डॉ अमर कुमार, डॉ एके सिंह, डॉ अलका ग्वालरे और डॉ राकेश कुमार का विशेष योगदान रहा। विश्व हृदय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ग्लेनमार्क के पुष्कर, शोएब, बलवन्त, जितेन्द्र, प्रेम और अमित के सहयोग से सम्भव हो सका
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now