झाबुआ। जिला मुख्यालय स्थित हाथीपावा की पहाड़ी पर गुरूवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर नेहा मीना की विशेष उपस्थिति में हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स छिड़काव का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जितेंद्रसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पी. एल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, उप संचालक कृषि नगीन रावत, आजीविका मिशन की दीदियां एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली “तिरंगा यात्रा”, मुख्यमंत्री हुए शामिल
आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री की उपस्थिति में हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से पहले इमली और सीताफल के बीजो का छिड़काव किया गया। इसके उपरान्त आजीविका मिशन की दीदीओं द्वारा बनाए गये सीडबॉल्स का छिड़काव किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि विगत वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीडबॉल्स का छिड़काव किया गया था जिसके सार्थक परिणाम नजर आए है। इस वर्ष भी सीडबॉल्स छिड़काव का कार्य वृहद स्तर पर किया जाएगा।
भूरिया ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से दुर्गम क्षेत्र एवं जंगल के अंदर भी पहुच कर छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि सभी जन पौधा रोपण करे एवं उसके बढ़ने तक सुरक्षा करें।कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि विगत वर्ष व्यवस्थित रूप से 54 स्थानों पर 20 लाख से अधिक सीड बॉल्स का छिड़काव किया गया था, जिसके पॉजीटिव परिणाम आए है। इसका उद्देश्य यह है कि एक ऐसा सस्टेनेबल मॉडल बनाया जो जिससे वर्ष दर वर्ष होने वाले जलवायु परिवर्तन से बचाव के क्षेत्र में हमारे प्रयासो को सार्थकता प्रदान करे। विगत वर्ष सीड बॉल्स के सराहनीय परिणाम आने पर कलेक्टर ने प्रसन्नता जताई।
कलेक्टर ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण से प्राप्त संसाधनो के बदले हमारी ओर से पर्यावरण का संरक्षण किया जाए। इस वर्ष हेक्साकॉप्टर ड्रोन के माध्यम से आज ट्रायल के आधार पर बीजो और सीड बॉल्स का छिडकाव किया गया है। दुर्गम क्षेत्र में भी पंहुच सुनिश्चित करने हेतु ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। शुभारंभ के उपरान्त समस्त अतिथियों द्वारा भी हाथीपावा पहाड़ी पर सांकेतिक रूप से सीड बॉल्स का छिडकाव किया गया।