रांची। शीतलहर चलने से पूरा झारखंड इन दिनों कड़ाके के ठंड की गिरफ्त में है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़े : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के रांची दौरे को लेकर तीन दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
शनिवार को गुमला में न्यूनतम तापमान 3.6, खूंटी में 4.7 और सरायकेला में न्यूनतम तापमान 7 पॉइंट 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में शीतलहर जारी रहेगी। इससे राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी।
इधर, शनिवार को रांची और राज्य के पश्चिमी जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार) में दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण भारी कनकनी महसूस हुई। इस वजह से लोग अपनी छत पर और खुली जगहों पर धूप तापते दिखे।
वहीं, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 23.8 और 5.5 डिग्री, बोकारो में 21.1 और 8.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


