रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा मां छिन्नमस्ता के दरबार में मौजूद चंदन के पेड़ पर तस्करों की नजर पड़ गई है। मंदिर परिसर में लगे चंदन के पेड़ अब चोरी से काटे जाने लगे हैं। इसकी सूचना शनिवार को मंदिर के पुजारी के द्वारा पुलिस को दी गई है।
मंदिर परिसर में लगे चंदन के पेड़ों को काटकर उनकी तस्करी की जा रही है। यहां तस्कर श्रद्धालु बनकर आ रहे हैं और रात के अंधेरे में कीमती पेड़ों को काटकर ले जा रहे हैं। इतनी बड़ी घटना मंदिर परिसर में अंजाम दी जा रही है लेकिन इसकी भनक तक नहीं लगी। रजरप्पा थाना और मां छिन्नमस्तिका के दरबार की सुरक्षा को लेकर बनाई गई टीओपी भी अपराधियों को रोकने में असफल रही है।
रजरप्पा मंदिर के बली स्थल के पुजारी ने बताया कि शुक्रवार रात में उन्होंने आरती के बाद मंदिर बंद कर जाते समय देखा था कि कुछ श्रद्धालु वहां बैठे हैं। उन्हें बिल्कुल यह आभास नहीं हुआ कि वे सभी तस्कर हैं। लेकिन जब वे शनिवार सुबह मंदिर परिसर पहुंचे तो देखा कि वहां चंदन का एक मोटा पेड़ गायब है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और बताया कि तस्कर पेड़ काटकर ले गए हैं।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि तस्करों की शिनाख्त के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है। उनमें कुछ संदिग्ध लोगों के चेहरे भी सामने आए हैं। तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now