रामगढ़। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड इस्पात प्लांट के एक कर्मचारी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक अशोक कुमार गुप्ता सिरका बस्ती में रहते थे। मूल रूप से अशोक कुमार गुप्ता बिहार राज्य के अरवल जिला अंतर्गत मेहंदिया थाने के उसरी बाजार के रहने वाले थे। वर्तमान में सिरका में अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए।
यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव : राजग के घोषणा पत्र में केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा का वादा
शुक्रवार को जब उनके बेटे ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा तो उनके पिता अशोक कुमार गुप्ता फांसी के फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। रामगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर पिंगुवा मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग अशोक कुमार गप्ता की पत्नी का कुछ वर्ष पहले ही निधन हुआ था। उन्होंने खुदकुशी क्यों की इसका पता पुलिस लगा रही है।





