रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 20 सीटों पर शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान
शुरू हो गया है। प्रारंभिक दो घंटे में 12.99 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। आज सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। कुछ बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जबकि अन्य 18 विधानसभा सीट के लिए दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती 2 घंटे में हुए मतदान के रुझान अच्छे मिल रहे हैं। सुबह-सुबह कई दिग्गजों ने भी अपना वोट डाला। कुछ बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सात जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर सुबह 9:00 बजे तक औसतन 12.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि शुरुआती दो घंटे में बहरागोड़ा में 16.30 फीसदी, घाटशिला में 14.10, पोटका में 14.90, जुगसलाई में 14.80, जमशेदपुर पूर्वी में 11.55, जमशेदपुर पश्चिमी में 11.09, सरायकेला में 15.66, खरसावां मे 13.44, चाईबासा में 14.46, मझगांव में 14.07, जगरनाथपुर में 12.90, मनोहरपुर में 10.12, चक्रधरपुर में 11.72, तमाड़ में 13.95, सिसई में 12.50, मांडर में 14.82, तोरपा मे 10.77, खूंटी में 10.22, सिमडेगा में 11.48 और कोलेबिरा में 8.50 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।



