रांची। कला संस्कृति मंत्री व चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बोकारो के चंदनकियारी के बौआ डूंगरी ने करम जावा पर्व की संस्कृति को संजोए रखा है। उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने की जरूरत है। राज्य सरकार इस परंपरा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। बाउरी सोमवार को बौआ डूंगरी में आयोजित विराट करम पर्व महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि करम पर्व भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है। इस दिन बहने भाई की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है। ऐसे में हम भाइयों का भी फर्ज है कि हम अपनी बहनों को आगे बढ़ाएं और उनका सम्मान करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं। उन्होंने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि हम लोग एक ऐसे देश के नागरिक है, जहां की परंपरा हमे सदियों से विरासत में मिलती आयी है। इसे आगे की पीढ़ी तक पहुंचाने का जिम्मा युवाओं का है। यही परंपरा हमारे भारत को महान बनाती है। विराट करम पर्व महोत्सव का उद्घाटन स्व विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मंत्री ने करम-गीत पुस्तिका का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्व विनोद बिहारी महतो की याद में दो मिनट का मौन रखा। बाउरी ने महोत्सव के दौरान लगने वाले मेला का भ्रमण भी किया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्टाल पर जा कर जानकारी ली। कार्यक्रम के बाद कला संस्कृति मंत्री ने डूंगरी के आदर्श विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी महतो से औपचारिक मुलाकात की और स्कूल संचालन की जानकारी ली। कार्यक्रम में जोसना देवी (मुखिया), अजित प्रसाद महतो, विभाष चन्द्र महतो, संदीप महतो, मंच लाल महतो (पंचायत समिति सदस्य), शैलेन्द्र महतो, रमन महथा, सीताराम महतो, वेचाराम महतो, राजकुमार सिंह, काशीनाथ महतो, जगन्नाथ महतो, भूत नाथ महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now