कटकमसांडी। बाइक को सीधी टक्कर मारकर भाग रहा स्कार्पियो (जेएच-02एके 7149 ) को पीछा कर कटकमसांडी पुलिस बहिमर के समीप पकड़ा। इस हादसे में महिला समेत तीन बाइक सवार जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस से एचएमसीएच भेजा गया। घटना बरकाकरम मोड़ पर हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन लोग हजारीबाग से अपने घर गिद्धौर जा रहे थे। इसी बीच चतरा से हजारीबाग की ओर तेज रफ्तार से स्कार्पियो ने जैसे ही बरकाकरम मोड़ पर पहुंची। सामने से आ रहे बाइक से टकरा गई और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में स्कार्पियो के सामने का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही दाहिना टायर भी फट गया। स्कार्पियो चालक पुलिस से बचने के लिए टायर के रिम पर ही दस किमी. वाहन को दौड़ाया। मगर वह पुलिस के जद मे आ गया। चालक अपना नाम जोरी चतरा के अभिषेक पांडेय बताया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now