कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल कोडरमा में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधि तेज करने में जुट गई है। झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में राजद के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्णेन्दु यादव ने राजद के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। महिला प्रदेश अध्यक्ष पूर्णेन्दु यादव ने कहा कि कोडरमा राजद का गढ़ रहा है और अन्नपूर्णा देवी को चुनौती देने वाला नेतृत्व खड़ा करेगी। कहा की राजद कोडरमा में सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है। 10 अक्टूबर तक 5 लाख सदस्यता का लक्ष्य प्रदेश भर में रखा गया है, जिसमें कोडरमा के लिए 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महिला मोर्चा का गठन किया जाएगा। संगठन में बूथ स्तर के कमेटी से ऊपरी कमेटी तक 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोडरमा में संगठन की गतिविधि और कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बैठाने में पार्टी गतिविधि को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौपेंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



