New Delhi: राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया।
मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, अ.भा. संपर्क प्रमुख रामलाल, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया।



