रांची। आज सात सितंबर (रविवार) को पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इसे भारत के सभी हिस्सों के साथ विश्व के अधिकांश जगहों से देखा जा सकेगा। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण रात्रि 9 बजकर 57 मिनिट 9 सेकंड से शुरू होगा। इसके बाद रात्रि 11 बजकर 48 सेकंड की स्थिति में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखना आरंभ होगा। पूर्णग्रहण की स्थिति रात्रि 12 बजकर 22 मिनट 51 सेकंड तक रहेगी। इसके बाद पुनः आंशिक ग्रहण चलता रहेगा, जो रात्रि 1 बजकर 26 मिनट 31 सेकंड पर समाप्त होगा। चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने से चंद्रगहण लगता है। इस खगोलीय घटना में सूर्य की रोशनी सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती है। आज का चंद्रग्रहण ब्लड मून वाला है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



