रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शनिवार को जेएससीए स्टेडियम में टेनिस कोर्ट में एक घंटा तक जमकर पसीना बहाया। इसके बाद उन्होंने इंडोर स्टेडियम में भी कुछ समय बिताया। धौनी के एक सप्ताह तक रांची में रहने की संभावना है। बताया जाता है कि टी-20 विश्व कप से पहले धौनी अपने आप को पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं। धौनी विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। इसके बाद वह लगातार अपने फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने 15 दिन आर्मी के साथ बिताया। इसके बाद वे विदेश चले गए। वहां से वह लगभग एक महीने बाद गुरुवार को रांची पहुंचे थे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





