स्वदेश संवाददाता
इचाक : झारखण्ड राज्य आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी जबकि संचालन महासचिव संजीव कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया। बैठक में आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के साथ सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। जिसमें बारी- बारी अपनी- अपनी बातों को रखा। तत्पश्चात लोगो ने आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापको के साथ हो रही परेशानियों को रखा। वक्ताओं ने कहा कि महागठबंधन की सरकार गत विधान सभा चुनाव में में यह वादा किया था, कि महागठबंधन की सरकार बनते हैं सहायक अध्यापकों को 3 माह के अंदर वेतनमान का तोहफा दिया जाएगा। परंतु सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया दूसरी कार्यकाल का महीनों बीत गया पर आज तक वेतनमान से कोसों दूर रह गये। सहायक अध्यापक को घोर निराशा का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आक्रोश व्याप्त है। आज पुनः संघ एक बार फिर सरकार का ध्यानाकृष्ट कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन मांग करती है कि राज्य के 31 हजार आकलन सफल सहायक अध्यापकों को वेतनमान एवं प्रशिक्षित को वेतनमान के समतुल्य मानदेय दिया जाय, टेट परीक्षा में सभी सहायक अध्यापकों को कार्यानुभव के आधार पर पासिंग मार्क्स में 20 प्रतिशत की छूट दिया जाय, एवं प्रत्येक खण्ड में पास होने की बाध्यता को दूर करते हुए ओवरऑल पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत रखा जाय, आकलन सफल को टेट पास के समकक्ष मानदेय दिया जाय, आकलन परिणाम में त्रुटि को दूर करते हुए। प्रमाण पत्र जारी किया जाय, सहायक अध्यापकों को 62 वर्ष का सेवा विस्तार किया जाय, सेवा शर्त नियमावली में अनुकम्पा लाभ में लचीला लाया जाय। प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि सरकार आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है सरकार ने जैक के द्वारा ही जेटेट और आकलन की परीक्षा ली गयी है। बावजूद इसे अनदेखा करना कहीं से भी उचित नही है। हमलोग अपनी हक़ और अधिकार के लिए आंदोलन को पुनः आरम्भ करेंगे। इसके साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य एवं जिला कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से हज़ारीबाग़ से महेश कुमार मेहता को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, प्रदीप कुमार पांडेय को राज्य कार्यकारिणी सदस्य, नीलेश सिंह को रांची का जिला अध्यक्ष, अरुण कुमार को हजारीबाग जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष और उमेश कुमार को हजरीबाग कार्यकारी जिला महासचिव और लातेहार से भोला प्रसाद साहू को चुना गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी, प्रदेश महहसचिव संजीव कुमार सिंह के अलावे विनोद कुमार रजक, मोहम्मद हारुन खान, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार पांडेय, महेश कुमार मेहता, बिरजू राम, ब्यास प्रसाद मेहता, रामकिशोर कुमार दास, उमेश कुमार, मोतीलाल गिरी, विमल प्रसाद साहू, जितेंद्र कुमार, नीलेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रविंद्र पासवान, हरेंद्र कुमार सिंह, रामजी यादव, वसंत कुमार, भोला प्रसाद साहू, राजेंद्र राम, सियाराम सिंह, धर्मेंद्र सागर शर्मा समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now