बड़कागांव। बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जंगलों की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया।। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जंगल की रक्षा को लेकर हर संभव तत्पर रहने का वचन लिया। इसके अलावा समिति ने निर्णय लिया कि पियार एवम चिरचिरी (केंद) जैसे फलदार पौधा काटने पर पूर्ण प्रतिबन्ध बताया। फल तोड़ने के लालच में लोग मोटी टहनियां भी तोड़ देते हैं जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है। जंगलों की कटाई करने वाले लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा उन्हें समिति के द्वारा दंडित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों में समिति के अध्यक्ष बालेश्वर महतो, संतोष ठाकुर, तुलेश्वर महतो, कुलेश्वर कुमार, इंगलेश सोनी ,संतोष सोनी सहित वन समिति के कई सदस्यगण उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now