खूँटी। नगर पंचायत स्थित आर सी चर्च के महागिरजा घर में कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिकोण से एक आकस्मिक बैठक हुई। फादर बिसु बेनजामिन आईन्द ने महामारी की गंभीरता को मापते हुए कहा कि अपने लोगो को बचाने का जिम्मा हमे ही उठाना होगा| साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 45 वर्ष से ऊपर वालो को वैक्सिन अनिवार्य रुप से लेना है। साथ ही सभी को मास्क पहनकर दूरी बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में दो रविवार चर्च पूजन विधि बंद रहेगी| इस बैठक में प्रचारक व अनेक पंचगण मौजूद थे|
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



