रांची। झारखंड के कई जिलों में 11 मई को आंधी-बारिश होगी। साथ ही कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में पड़ेगा। जबकि 11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही इन जिलों में आंधी और वज्रपात की आशंका है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा भी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें ! अपने जिले का हाल
Previous Articleझांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
Next Article मदर्स डे पर कुछ विशेष