बड़कागांव। खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति की बैठक चेपाकला पंचायत के चिरुडीह गांव में हुई। बैठक खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारणी समिति के चुनाव को लेकर की गई। जिसमें सर्व समिति से कमेटी का विस्तार किया गया। निर्णय लिया गया कि खनन विस्थापित ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष पद के लिए गणेश गंझू व कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार (गुड्डू) को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी, मुजफ्फर अली, सचिव लखन साव, उप सचिव सुनील कुमार महतो, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, संयोजक नेमधारी राम, उपसयोजक मोहम्मद अनवर मियां, मीडिया प्रभारी संजय कुमार दास, सूरज कुमार, संगठन मंत्री शिशु कुमार मिश्रा, उप संगठन मंत्री सूरज नाथ महतो बनाए गए। एवं कार्यकारी सदस्यों में किरणधारी गंझू,कार्तिक गंझू, कमलनाथ गंझू, मो तसलीम, मो मनीर, मो रफूल, उगन भुइयां, दुलारचंद कुमार सहित दर्जनों से अधिक लोगों को कार्यकारी सदस्यों के रूप में जोड़ा गया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



