रांची। कृषि कानून बिल का विरोध झारखंड में भी हो रहा है। किसानों के हित में कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर आगामी 31 जनवरी, 2021 को गोड्डा के कारगिल चौक से देवघर स्थित रोहिणी शहीद स्थल तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जायेगी। यह जानकारी गुरूवार को राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों को दी।
कृषि मंत्री पे कहा कि गांधीवादी तरीके से रोहिणी शहीद स्थल से देवघर झारखंड से किसानों की एक मजबूत आवाज दिल्ली के रायसीना में रह रहे बादशाह के कानों तक पहुंचाई जाएगी। वरना आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर की रैली के संयोजक पूर्व मंत्री व वर्तमान में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव हैं जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पार्टी के विधायक, गठबंधन दल के नेता शिरकत करेंगे।
उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि ट्रैक्टर साथ लेकर शहीद चौक देवघर तक कूच करें। बादल पत्रलेख ने किसानों से आग्रह किया है और राज्य के सभी वैसे लोगों से जहां सरहदों पर सैकड़ों किसानों की जानें गई हैं। सड़कों पर किसान ठिठुरते हुए पड़े हुए हैं। झारखंड की जनता और किसान भी पूरी ताकत के साथ 31 जनवरी को अपना समर्थन प्रकट करने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि गांधीवादी तरीके से 31 जनवरी को विशाल ट्रैक्टर रैली आयोजित की गई है। हर जगहों पर बैठकें आयोजित कर किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे आदि उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now