रांची। झारखंड की राजधानी रांची में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रांची के मांडर में 8वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही गांव के चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह नाबालिग की शिकायत पर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वो अपनी सहेली के साथ सोमवार रात नौ बजे बगल के गांव से एक शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान गांव से थोड़ी दूर पहले सुनसान इलाके में उसके गांव के रहने वाले प्रदीप उरांव, रोशन टोप्पो, बुलेट उरांव और चैने उरांव ने आकर उनका रास्ता रोका। इसके बाद उनकी दोनों सहेलियों को डरा-धमका कर घर भगा दिया और उसे एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया है कि चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वो बेहोश हो गई तब उसे उसी हालत में छोड़कर चारों भाग गए। वह सुबह तीन बजे तक उसी हालत में वहां पड़ी रही। उसे जब होश आया तब वह घर पहुंच कर अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। परिजनों ने बताया कि लड़की मांडर में अकेले रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। उसके माता-पिता रांची में नौकरी करते हैं।
आरोपियों ने स्वीकारा अपना अपराध
थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने सभी की पहचान भी कर ली है। आरोपियों ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। कोविड जांच के बाद बुधवार को सभी को जेल भेजा जाएगा।
थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने सभी की पहचान भी कर ली है। आरोपियों ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। कोविड जांच के बाद बुधवार को सभी को जेल भेजा जाएगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now