पटना: मीठापुर स्थित दयानंद कन्या विद्यालय में चल रहे यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया यजमान के रूप में शामिल हुए और सपत्नीक यज्ञ में आहुति दी। हरियाणा के पंचकूला से आए आचार्य प्रभामित्र शास्त्री ने विधि विधान से अनुष्ठान कराया। इस दौरान वाराणसी से आईं ब्रह्मा आचार्या अनामिका शास्त्री की अगुवाई में पाणिनी कन्या महाविद्यालय की ब्रहमचारिणियों ने सस्वर वेद पाठ किया। यज्ञ में दयानंद कन्या विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षिकाएं, छात्राएं और दयानंद विद्यालय के शिक्षक व छात्रों ने भी भाग लिया। सुबह और शाम दो पालियों में जारी महायज्ञ की पूर्णाहुति 13 अप्रैल को होगी।
यह भी पढ़े : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर जताया शोक
विराट आर्य महासम्मेलन सह राष्ट्र निर्माण महायज्ञ का आयोजन बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा, पटना और आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। 11 अप्रैल को दिन में शोभा यात्रा के बाद शाम 6 बजे उद्घाटन समारोह होगा जिसमें राज्य सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, वैदिक विद्वान और राज्य के विभिन्न आर्य समाज व शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।