रांची : मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राहुल गांधी को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होना होगा। एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उनके वकील ने अदालत से गुजारिश की थी कि उनके मुवक्किल को व्यक्तिगत पेशी से छूट दी जाये। एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी की इस याचिका को खारिज कर दिया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





