रांची। कोरोना महामारी के बीच झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विधानसभा परिसर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से विधानसभा स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की और गुलदस्ता भी भेंट की।19 और 20 सितंबर को अवकाश है। 21 और 22 सितंबर को विधानसभा का सत्र चलेगा। सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से लैंड म्यूटेशन बिल नहीं लाया गया। इधर, बिजली व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



