गढ़वा: कस्तूरबा विद्यालय की 100 से अधिक छात्राएं बीमार हो गई हैं। फूड पॉइजनिंग और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा है। छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दूषित भोजन और भीषण गर्मी में टंकी का गर्म पानी पीने से तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्राओं का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।