कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत महथाडीह से तीन बच्चों की मां की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के पति ने थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार विवाहिता सरिता देवी गत 9 अप्रैल को घर से किसी काम को लेकर अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ ले गई। जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। महिला अपने दो बच्चों को घर में छोड़ गई। इधर महिला के पति राजू राणा ने कहा है कि महिला 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे उसके पास बोकारो जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन पति के पास नहीं पहुंची।
यह भी पढ़े : मौसम के बदले मिजाज से लोगों को राहत, 15 के बाद मौसम साफ
जिसके बाद जब पति ने फोन पर संपर्क करना चाहा, तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया की आवेदन आया है। महिला की तलाश की जा रही है।