Bhopal। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने विश्व के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार ग्रैमी -2024 से सम्मानित होने पर प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन, तबला वादक जाकिर हुसैन, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया, संगीत निर्देशक सेल्वागणेश और वायलिन वादक गणेश राजगोपालन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने सोमवार सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भारतीय संगीत को विश्व में यह सम्मान दिलाकर देश के महान कलाकारों ने 140 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में भारतीय संगीत का स्वर गूँज रहा है। देश के कलाकारों ने विश्व के संगीत प्रेमियों के मन में अमिट छाप छोड़ी है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now