हजारीबाग। जैक की ओर से जारी 12वीं साइंस की परीक्षा परिणाम में संतकोलंबा महाविद्यालय में साइंस पढ़ने वाले नदीम सरवर को 61.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं जीशान अंसारी को 64 फ़ीसदी अंक प्राप्त हुआ है। नदीम को गणित में 88 व भौतिकी में 71 जबकि जिशान को गणित में 75 और भौतिकी में 71 अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। छात्र नदीम सरवर व जिशान ने बताया कि हम दोनों मित्र का लक्ष्य सिविल सेवा के परीक्षा की तैयारी कर आईएएस अधिकारी के रूप में देश की सेवा करना है। महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी महाविद्यालय के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



