Karnal। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में घमंडिया गठबंधन के नेताओं के भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के दाग लगे हुए हैं, जो जनता को साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली रामलीला मैदान में इन भ्रष्ट नेताओं ने इस तरह का दृश्य पेश किया है जैसे कि ये भ्रष्टाचार में गोल्ड मैडल लेकर आए हैं।
संगठनात्मक बैठने लेने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी अलग-अलग है। केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं, लेकिन अभी पद का मोह नहीं छूट रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हार के डर से चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नई दिशा ली है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने संकल्प के रूप में कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पारदर्शी सिस्टम स्थापित कर हरियाणा के विकास को तेज गति दी। सीएम ने कहा कि मोदी और डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है।
कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा में देरी के सवाल पर सीएम श्री सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे दलों में इस बात पर मंथन चल रहा है कि किसी बड़े नेता को भी चुनाव में उतार दिया तो वह हार जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हारने के भय का माहौल बना हुआ है। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने पिछला चुनाव तो लड़ा था, लेकिन अब चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं, यही हार का डर है।
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी वाले सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई हमारे वरिष्ठ नेता हैं और लगातार उनसे बातचीत होती रहती है। श्री बिश्नाई ने राजस्थान में चुनाव प्रचार किया था और आगे भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए सीएम नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) ने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलते रहते हैं। पहले बोलते थे गाड़ी और घर नहीं लूंगा। अब केजरीवाल के साथ पूरा काफिला घूमता है, शीश महल बना लिया। केजरीवाल बोलते थे भ्रष्टाचार का कोई चार्ज लगा तो तुरंत त्याग पत्र देंगे और जांच कराएंगे। लेकिन अब केजरीवाल तिहाड़ में बैठे हैं फिर भी त्याग पत्र नहीं दे रहे हैं।
परिजन के निधन से शोक संतप्त कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दी सांत्वना
करनाल प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को उन कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों के घर पहुंचे, हाल ही में जिनके परिजन का निधन हुआ है। शोक संतप्त परिजनों को मुख्यमंत्री ने सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता अमित सैनी के घर गए और उनकी माता जी के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री न्यू चार चमन में राजकुमार की माता के निधन पर शोक जताने भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) स्वामी अभेदानंद जी महाराज के प्रभु चरणों में ब्रह्मलीन होने करनाल के सुभाष गेट स्थित एसबी मिशन सोसाइटी पहुंचे और स्वामी अभेदानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति और सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने की भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, जग मोहन आनंद, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार भी साथ रहे।